विश्वासघात रैली की सफलता को लेकर बैठक
सोनबर्षा (सहरसा), संसू : भाजपा के द्वारा सहरसा के पटेल मैदान में 21 सितंबर को आयोजित विश्वासघात रैली की तैयारी को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय राणी सती मंदिर में हुई।
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि सूबे की जनता ने बिहार में एनडीए जनादेश दिया था। किंतु, जदयू ने भाजपा ही नहीं जनभावनाओं के साथ विश्वासघात किया है। इसकी पोल खोलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, आश्रि्वनी कुमार चौबे, गिरिराज सिंह, जर्नादन प्रसाद सिग्रीवाल सहित कई राष्ट्रीय नेता विश्वासघात रैली में आ रहे हैं। इस रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मेहनत करनी होगी। रैली की सफलता के लिए गठित दो सदस्यीय तैयारी समिति के संयोजक बालकृष्ण झा व सह संयोजन मुकेश कुमार मानस को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने रैली में सोनबर्षा प्रखंड से कम से कम पांच हजार लोगों की भागेदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह बबन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष रूद्र नारायण ठाकुर, विजय कुमार झा, प्रवेन्द्र कुमार कुमकुम, महामंत्री राजकुमार केडिया, संजय कुमार शर्मा, रमण झा, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, मुकेश सिंह, कृष्णदेव साह आदि मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर