कोर्ट के फैसले का स्वागत
सासाराम: रोहतास। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन खत्म किए जाने के हाई कोर्ट के फैसले का क
By Edited By: Published: Fri, 22 Apr 2016 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 22 Apr 2016 05:41 PM (IST)
सासाराम: रोहतास। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन खत्म किए जाने के हाई कोर्ट के फैसले का कांग्रेस व अन्य संगठनों ने स्वागत किया है। महासचिव कन्हैया ¨सह नोटरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड मामले में आए कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि केंद्र की वर्तमान सरकार संविधान व कानून को ताक पर रख काम कर रही है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में श्रीष त्रिवेदी, बद्री चौबे, प्रभात ¨सह, आलोक कुमार, लोकेश तिवारी, सगीर अहमद, रामनाथ चौबे, विनोद ¨सह पटेल, प्रशांत कुमार पांडेय, श्रीभगवान ¨सह सहित अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें