वोटरलिस्ट तैयार करने में पारदर्शिता बरतें अधिकारी : डीएम
रोहतास। अगले वर्ष होने वाले शिक्षक सह स्नातक क्षेत्र चुनाव को ले मतदाता सूची तैयार करने का क
रोहतास। अगले वर्ष होने वाले शिक्षक सह स्नातक क्षेत्र चुनाव को ले मतदाता सूची तैयार करने का कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से पांच नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जाएंगे। एक जनवरी 2017 तक अहर्ता रखने वाले अभ्यर्थी विहित प्रपत्र में आवेदन कर नाम जोड़वा सकते हैं या फिर त्रुटियों को दूर करा सकते हैं। आवेदक अपने प्रखंड कार्यालय में जमा करेंगे। तिथि समाप्ति के बाद फार्म प्राप्त नहीं किए जाएंगे।
कहा कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग- अलग फार्म भरने होंगे। स्नातक के लिए निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 व शिक्षक का निर्वाचन क्षेत्र 19 निर्धारित है। औपबंधिक मतदाता सूची 23 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। जिस पर आठ दिसंबर तक दावा आपत्ति ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। बैठक में डीडीसी हाशिम खां, अपर समाहर्ता ओमप्रकाश पाल, एसडीएम अमरेंद्र कुमार, पंकज पटेल, राजेश कुमार, जिला उपनिर्वाची पदाधिकारी के अलावे सभी बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शुरू
सासाराम: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 2016 जिले में शनिवार से शुरू हुआ। डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि एक जनवरी 2017 को अह़र्ता तिथि मान मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। संशोधन कार्य सभी बूथ स्तर पर किए जाएंगे। जहां बीएलओ से संपर्क कर लोग अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा व त्रुटियों को दूर करा सकते हैं।
सूची में नाम शामिल करने के लिए फार्म छह, विलोपन हेतु सात, संशोधन हेतु आठ व निर्वाचन क्षेत्र स्थानांतरण के लिए फार्म आठ क भरेंगे। अप्रवासी भारतीय प्रपत्र 6 क भरेंगे। संशोधन हेतु फार्म 31 अक्टूबर तक जमा किए जाएंगे। 10 जनवरी 2017 को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए जिला में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसका नंबर 06184-220595 है। जिस पर आवेदक संपर्क कर विस्तृत सूचना हासिल कर सकते हैं।