Move to Jagran APP

महापुरुषों के उपदेशों को आत्मसात करने की जरूरत : सभापति

रोहतास। महापुरुष हमारे मार्गदर्शक हैं। उनके किए कार्यों से हमें सीख लेनी चाहिए। उनके उ

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 06:36 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 06:36 PM (IST)
महापुरुषों के उपदेशों को आत्मसात करने की जरूरत : सभापति

रोहतास। महापुरुष हमारे मार्गदर्शक हैं। उनके किए कार्यों से हमें सीख लेनी चाहिए। उनके उपदेशों को आत्मसात करने की जरूरत है। तभी हमारे समाज का कल्याण संभव है। उक्त बातें बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ¨सह ने शनिवार को स्थानीय गणिनाथ मंदिर परिसर में उनके जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ जी ने समाज के लिए अपनी पूरी ¨जदगी समर्पित कर दी। स्वच्छ समाज निर्माण में उनकी कई उपलब्धियां हैं। ऐसे ही महापुरुषों के विचार से समरस समाज स्थापित हो पाया है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलना हम सबका दायित्व भी है। पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि बाबा गणिनाथ के उपदेशों को आत्मसात कर हम समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। स्वच्छ समाज निर्माण में योगदान दे सकते हैं। समाज के लिए एक नई जागृति का उद्घोष कर सकते हैं। बस हमें उनके उपदेशों को अपनाने की जरुरत है। समारोह को वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष मदन गुप्ता, राकेश कुमार सिन्हा, सरोज गुप्ता, पूर्व प्रमुख जगनारायण ¨सह, पूर्व मुखिया रामएकबाल साह, नविचन्द साह, भाजपा नेता लव मिश्रा सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। समारोह को सफल बनाने में वैश्य एकता मंच के अध्यक्ष र¨वद्र कुमार, सचिव विजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता, महामंत्री दिनेश कुमार, नीलू गुप्ता, शिक्षक प्रकाश गुप्ता, संजीत कुमार सहित कई का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके पहले बच्चियों ने स्वागत गीत गया। सुबह में बाबा गणिनाथ की विधिवत पूजा पाठ की गई। ध्वजारोहण के बाद प्रसाद वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.