चल सखी आरती उतार आईजा..
रोहतास। बसहा चढल अईले दुल्हा महादेव, चल सखी आरती उतार आईजा.. सोमवार को शिव विवाह मह
रोहतास। बसहा चढल अईले दुल्हा महादेव, चल सखी आरती उतार आईजा.. सोमवार को शिव विवाह महोत्सव में बरातियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चे, बूढे, जवान के अलावा महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बच्चों की टोली भूत, पिशाच का रूप में, तो कोई भभूत लपेट कर महादेव की बारातियों में अपने को शामिल किया। नजारा कुछ ऐसा था कि मानों एक पल के लिए कैलाश पर्वत से स्वयं भगवान शिव उतर कर चले आए है। लोगों ने बारातियों का जगह-जगह स्वागत किया। वहीं महिलाओं के पारंपरिक वैवाहिक गीतों से पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम था। जगह-जगह महिलाओं ने अपने दरवाजे पर आरती भी की। महोत्सव में शामिल श्रद्धालु के लिए पेयजल व शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्प की वर्षा कर विवाह महोत्सव में शामिल संतों व भक्तों का जमकर स्वागत किया। यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर महोत्सव स्थल पर पहुंचा, जहां उपस्थित आचार्यो के मंत्रोच्चारण के साथ शिव विवाह श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया।