रबी महोत्सव आज
रोहतास। प्रखंड मुख्यालय पर आज रबी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। एसएमएस ब्रजेश कुमार ने बताया कि
रोहतास। प्रखंड मुख्यालय पर आज रबी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। एसएमएस ब्रजेश कुमार ने बताया कि महोत्सव में किसानों को रबी फसलों की विधिवत जानकारी वैज्ञानिकों द्वारा दी जाएगी।
मारपीट में घायल
काराकाट : बाराडीह बथान गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को ले हुई मारपीट में एक लड़की छठी कुमारी घायल हो गई, जिसका इलाज पीएचसी में हुआ। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया ़िक घायल ददन ¨सह की पुत्री छठी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही धर्मेंद्र ¨सह, रंजू कुमारी, कौशल्या देवी व बबन ¨सह को अभियुक्त बनाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
स्वच्छता अभियान चलाया
नोखा: प्रखंड के बलिया पंचायत के मुखिया पारसनाथ ¨सह के नेतृत्व में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत सचिव अजय कुमार ¨सह ग्रामीणों से पंचायत को साफ-सुथरा रखने व खुले में शौच नहीं करने की अपील की। मुखिया ने कहा कि इस अभियान में महिलाओं को आगे आना होगा। मौके पर ज्वाला प्रसाद, प्रकाश ¨सह, प्रेम तिवारी सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा।
सुरक्षा पेंशन लाभुकों की बैठक
काराकाट: गोड़ारी बाजार में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों की बैठक बादशाह पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें बादशाह पासवान को अध्यक्ष, जगरनाथ प्रसाद सचिव, हीरा साह उपाध्यक्ष व सूर्यनाथ राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ने बताया कि समिति पेंशन लाभार्थियों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाते हुए हर संभव सहयोग का प्रयास करेगी। बैठक में फागु पासवान, रहीम मियां, राम लखन शर्मा, शिव कुमारी देवी, राम नरेश प्रसाद सहित कई थे।