Move to Jagran APP

VIDEO : बिहार की बर्बादी के गुनाहगारों को सजा देने का चुनाव : मोदी

शुक्रवार को डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा मैदान पर आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे रौ में दिखे। उन्‍होंने नीतीश, लालू व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इनके गमहागठबंधन को महास्वार्थबंधन बताया। कहा कि बिहार में सारे उद्योग-धंधे बंद हो गए। यहां केवल अपहरण उद्योग चमका है।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 07:48 PM (IST)
VIDEO : बिहार की बर्बादी के गुनाहगारों को सजा देने का चुनाव : मोदी

सासाराम [ब्रजेश पाठक]। जिन्होंने जंगलराज कायम किया, वे आज जंगलराज पर भाषण दे रहे हैं। बिहार को फिर से जंगलराज बनाने पर तुले हैं। सारे उद्योग बंद कर फिर से अपहरण उद्योग शुरू करा दिए। पटना में पुलिस अधिकारी की गोली मार दी गई। जिस राज्य की पुलिस सुरक्षित नहीं तो वहां आम जनता का क्या होगा? इस चुनाव में बिहार के गुनाहगारों को जनता (इवीएम का) बटन दबाकर सजा देगी।

loksabha election banner

PICS : सासाराम में नमो ने नीतीश को हर मोर्चे पर बताया विफल

शुक्रवार को डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा मैदान पर आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे रौ में दिखे। उन्होंने नीतीश, लालू व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इनके गमहागठबंधन को महास्वार्थबंधन बताया। कहा कि बिहार में सारे उद्योग-धंधे बंद हो गए। यहां केवल अपहरण उद्योग चमका है।

पढ़ें : नीतीश ने कहा : बिहार नहीं, मोदी के गुजरात में है जंगलराज प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दूसरे को गाली देने वाले ये लोग राज्य के विकास के लिए कभी एक साथ नहीं आए। न तो मनमोहन जी के कार्यकाल में, न हीं मेरे समय में। ये सिर्फ कुर्सी के लिए स्वार्थबंधन बनाए हुए हैं।

उन्होंने राज्य की बदहाली पर चर्चा करते हुए कहा कि कई स्कूल ऐसे हैं, जहां शिक्षक पढ़ाने नहीं जाते। अस्पताल में डाक्टर नहीं पहुंचते। पुलिस अधिकारी भी असुरक्षित हैं। जनता अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करती। 35 वर्ष कांग्रेस ने, 15 वर्ष बड़े भाई व 10 वर्ष छोटे भाई ने बिहार को बर्बाद किया। जंगलराज से मुक्ति के लिए एक ही जड़ी बुटी है- विकास, विकास, विकास ।

मोदी ने कहा, आपने उन्हें 60 वर्ष दिए, मुझे केवल 60 महीने दिजीए। मै खुशहाल बिहार बनाकर दिखाउंगा। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की।

पढ़ें : लालू ने कहा : मोदी पीएम बनने लायक नहीं, थू-थू कर रहा देश

कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मैं पाई-पाई का हिसाब लेकर आउंगा। महागठबंधन को भी इस चुनाव में अपने कामकाज का हिसाब देना चाहिए। आप उनसे हिसाब मांगिए।

पढ़ें : शैतान कहे जाने पर लालू का पलटवार, कहा : मोदी हैं ब्रह्मपिशाच

कहा कि बिहार प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा व बिजली उपभोग में देश भर में 29 वें स्थान पर है। शुद्ध पेयजल के मामले में 26वां स्थान पर है। रोजगार सृजन के मामले में 20वां स्थान पर है। इसके लिए दोषी कौन है, जरा सोचिए। जब एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनी, तो आज सबसे तेज गति से बढऩे वाला देश भारत है। आज पूरा विश्व भारत पर गर्व कर रहा है।नीतीश पर बिजली को ले साधा निशाना : प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री पिछले चुनाव में घूम-धूमकर कहा करते थे कि बिजली नहीं देंगे तो वोट मांगने नहीं आएंगे। 2015 तक बिजली का जाल बिछा देंगे। जनता से संवाद किया कि क्या बिजली आई ? लोगों ने कहा नहीं-नहीं।

पीएम ने फिर पूछा तो क्या वे वोटने मांगने आ रहे हैं ? लोगों ने कहा हां। तो जरा सोचिए, इनके वादे को। अगर बिजली होती तो यहां कल कारखाने लगते। गांवों में रोशनी होती। बच्चों का भविष्य संवरता। लेकिन ऐसा क्यूं नहीं हुआ?

नौजवानों से ले किसानों की टटोली नब्ज : पीएम ने आज किसानों से लेकर नौजवानों तक की नब्ज टटोली। कहा कि बिहार के नौजवानों ने जब मौका मिला तो दूसरे राज्यों की तकदीर संवार दी। क्या उन्हें राज्य में मौका मिले तो इसे नहीं संवारेंगे ? केंद्र के एक लाख 65 हजार करोड़ के पैकेज से बिहार के नौजवानों का भाग्य बदलने वाला है। धान के कटोरे के किसान आज बदहाली की स्थिति में हैं। उनकी स्थित भी सुधरेगी।

राज्य का पानी और जवानी : मोदी ने कहा, बिहार में पानी बहुत है, फिर भी यहां 400 करोड़ की मछली आंध्रा से खरीद कर आती है। क्या बिहार के लोग मछली पालन कर रोजगार नहीं बढ़ा सकते। ऐसा अब तक इस लिए नहीं हुआ कि राज्य सरकार ने बिहार के पानी और जवानी दोनों पर ध्यान नहीं दिया।

मांझी व उपेंद्र की थपथपायी पीठ : पीएम ने कहा मांझी जी बढिय़ा काम कर रहे थे। फिर भी उन्हें हटा दिया गया। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की भी सराहना की।

भोजपुरी में संबोधन कर जीता दिल : पीएम का भोजपुरी अंदाज भी दिखा। मंच पर आते ही वे भोजपुरी में ही बोले- रउआ सबे के प्रणाम कर तानी। इस पर भीड़ से मोदी मोदी की आवाज आई।

रोहतास। विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (नमो) सासाराम में थे। वहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में लड़ाई 'महास्वार्थबधन' बनाम 'एनडीए' है। लालू प्रसाद इस चुनाव से बाहर हैं, लेकिन रिमोट से सरकार चलाना चाहते हैं।

पढ़ें : मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर व नवादा में मोदी ने क्या कहा था?



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.