नप में सामग्री खरीद जांच की उठने लगी मांग
रोहतास। सासाराम नगर मुख्य पार्षद के बर्खास्तगी के बाद डेहरी नगर परिषद में भी नप द्वारा खरीदे
रोहतास। सासाराम नगर मुख्य पार्षद के बर्खास्तगी के बाद डेहरी नगर परिषद में भी नप द्वारा खरीदे गए सामग्री व टेंडर की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। भाजपा महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अजय ¨सह, माले नेता अशोक ¨सह ने नगर विकास के प्रधान सचिव से जांच की मांग की है। इन लोगों के अनुसार नगर परिषद में सामाग्री खरीद में मनमानी की गई है, और महगें दर पर सामान को खरीदा गया है। सरकारी राशि का दुरूपयोग भी किया गया है। चार साल के दौरान एलइडी लाईट, फा¨गग मशीन, बाब कट मशीन, डस्टबीन आदि की खरीदारी की गई है। इन सभी खरीद की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा, इसके खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा। डस्टबीन घोटाले में भी पुलिस द्वारा जल्द से जल्द घोटालेबाजों को गिरफ्तारी की मांग की गई।