विवाहिता की गला दबाकर हत्या
रोहतास। थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह गांव में शनिवार की रात ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फंदे से लटका उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। मृतका पुष्पा देवी 35 वर्ष मदन चौबे की पत्नी बताई जाती है। मृतका के पिता के बयान पर सास-ससुर समेत चार के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रोहतास। थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह गांव में शनिवार की रात ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फंदे से लटका उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। मृतका पुष्पा देवी 35 वर्ष मदन चौबे की पत्नी बताई जाती है। मृतका के पिता के बयान पर सास-ससुर समेत चार के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा मायके वालों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ¨सहा ने बताया कि थाना क्षेत्र के इन्द्रार्थ खुर्द निवासी वृजनंदन मिश्र उर्फ बच्चन मिश्र ने अपनी पुत्री पुष्पा की शादी 2003 में दुर्गाडीह निवासी ¨वदेश्वरी चौबे के पुत्र मदन चौबे के साथ की थी। सूचना पाकर विवाहिता के मायके वाले दुर्गाडीह पहुंचे व पुलिस भी पीछे से पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम ²ष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। विवाहिता का घुटने से लेकर पूरा पैर चौकी पर था। इस घटना को आत्महत्या करार देने के लिए उसके गर्दन में बेल्ट का फांसी लगाकर उसे घर में लटका दिया गया था। शव को देखकर पुलिस व उसके परिजन को यह समझने में देर नहीं लगी की यह हत्या है, इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुराल वालों ने यह सब किया है। मृतका के तीन बच्चे भी हैं। पति गुजरात में प्राइवेट काम करता है। पिता के बयान पर सास, ससुर, ननद व एक रिश्तेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सास लीलावती देवी व ससुर ¨वदेश्वरी चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया व अन्य आरोपी फरार हैं।