डेहरी-बंजारी रेल लाइन निर्माण की मिली राशि
रोहतास। एक दशक पूर्व प्रस्तावित डेहरी- बंजारी नई रेल लाइन के निर्माण की आस जग गई है। र
रोहतास। एक दशक पूर्व प्रस्तावित डेहरी- बंजारी नई रेल लाइन के निर्माण की आस जग गई है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए 15 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है। साथ ही स्थानीय सांसद छेदी पासवान के अनुरोध को मानते हुए मंत्रालय ने प्रस्तावित रेल लाइन को विस्तारित कर उसे रोहतास- नौहटा चुनार के रास्ते चोपन तक ले जाने की स्वीकृत भी दे दी है। राशि उपलब्ध व लाइन को विस्तारित करने के निर्णय से स्थानीय लोगों में खुशी में व्याप्त है।
सांसद के आप्त सचिव मोहन ¨सह यादव के मुताबिक एक पखवारा पूर्व गया में हुई मुगलसराय मंडल संसदीय समिति की बैठक में विभागीय अधिकारियों ने रेल लाइन निर्माण के लिए 15 करोड़ की राशि उपलब्ध व लाइन को विस्तारित कर उसे चोपन तक बनाने की बात कही। नई रेल लाइन के बन जाने से कैमूर पहाड़ी व उससे सटे गांवों में बसे ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा सु²ढ़ तो होगी ही, विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। क्षेत्र के इस चिर प्रतीक्षित योजना के लिए राशि की स्वीकृति मिलने से यहां के लोगों में डेहरी- बंजारी नई रेल लाइन के निर्माण के आरार जग गए हैं।