शहर में आधा दर्जन जल मीनार का होगा निर्माण
रोहतास। नप क्षेत्र में छह दशक में जर्जर हो चुके जलापूर्ति पाइप लाइन को जल्द बदला जाएगा। घर-घ
रोहतास। नप क्षेत्र में छह दशक में जर्जर हो चुके जलापूर्ति पाइप लाइन को जल्द बदला जाएगा। घर-घर पाइप लाइन से पानी आपूर्ति को नप क्षेत्र में छह जलमीनार व 14 उच्च शक्ति के नलकूप लगाए जाएंगे। इसके लिए कैबिनेट ने 82 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस योजना के प्रथम चरण में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इस योजना को लागू किया जाना था। जिसमें डेहरी-डालमियानगर नप शामिल नहीं था। स्थानीय विधायक इलियास हुसैन के प्रयास से डेहरी नप को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
छह दशक पूर्व शहर में पेजलपूर्ति का हुआ था शुभारंभ :
डेहरी शहर में पाइप जलापूर्ति योजना 1954 में चालू की गई थी। 64 वर्षो पूर्व पेजलापूर्ति को बिछाया गया पाइप लाइन जर्जर हो गया है। जगह-जगह अब पाइप लाइन फट गई है। जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसका लाभ अब शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा था। इस योजना से शहर के बीच से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण क्षेत्र में ही जलापूर्ति की जाती थी। शेष शहर में पाइप जलापूर्ति योजना की व्यवस्था नहीं थी।
कहते हैं स्थानीय विधायक :
स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री इलियास हुसैन कहते हैं कि नप क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या के जल मांग के अनुरूप तथा सुरक्षित व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा इस उन्नयन योजना की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों की मांग को उन्होंने मुख्यमंत्री से अहम प्रयास कर डेहरी-डालमियानगर को भी इस योजना में शामिल कराया। इस योजना के प्रथम चरण में सिर्फ जिला मुख्यालय को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि योजना का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। शहरवासियों के हर घर में नल से पानी की आपूर्ति की जाएगी।