समाज के उत्थान के लिए शहीद हुए जगदेव प्रसाद
रोहतास। शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपन
रोहतास। शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी। उक्त बातें रालोसपा के प्रदेश संयुक्त सचिव फतेह बहादुर सिह ने शनिवार को जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस कार्यक्रम में कही। कहा कि गरीबों को हक दिलाने की खातिर उन्होंने संघर्ष किया। वे समता मूलक समाज बनाना चाहते थे, लेकिन सामंतों को यह बात पसंद नहीं आई। उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी। अब उसी कांग्रेस के साथ नीतीश कुमार की सांठ-गांठ किए हैं। जदयू की सरकार पिछड़ों की आवाज दफन करने में लगी है, जिसका उदाहरण पटना में निषाद समाज की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई है। जगदेव प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता अजय कुमार ने की। मौके पर रालोसपा जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद चन्द्रवंशी, ललन कुशवाहा, हीरा लाल, राजू सोनी, भूनेश्वर ¨सह, बनारसी कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, उपेन्द्र मौर्या, धरमू चौधरी, दीनानाथ शर्मा, संतोष चन्द्रवंशी, भोला ¨सह, मिथिलेश कुशवाहा, सुमन मिश्रा , विवेक कुमार, सोनू चौधरी, लक्ष्मण कुशवाहा, ¨वदेश्वरी कुशवाहा आदि उपस्थित थे।