लड़की को मासूम ने गैंग रेप से बचाया, गुस्साए दरिंदो ने जिंदा आग में फेंका
सासाराम में एक लड़की को अकेली पा दो दरिंदों ने गैंग रेप करने की कोशिश की। एक मासूम लड़की ने शाेर मचाकर उस लड़की को तो बचा लिया, लेकिन गुस्साए दरिंदो ने उसे जिंदा आग में फेंक दिया।
सासाराम [जेएनएन]। नोखा थाना क्षेत्र के गांव के खलिहान में किशोरी को अकेले पाकर गांव के दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसका किशोरी ने विरोध किया। पास खेल रही चार वर्षीय बच्ची इसे देखकर शोर मचाने लगी तो गुस्साए अपराधियों ने उसे उठाकर पास लगी आग के ढेर में फेंक दिया। घटना में मासूम बुरी तरह झुलस गई है।
जलने से बुरी तरह जख्मी चार वर्षीय मधु का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के आरोपी मनोज पासवान व अरविंद पासवान फरार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव में किशोरी देर शाम खलिहान से पुआल लाने गई थी। उसे अकेली देख कर दोनों युवक वहां आ धमके और छेडख़ानी करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो हाथापाई पर उतर आए। फिर, गैंग रेप की कोशिश करने लगे।
थोड़ी दूर खेल रही चार वर्षीय बच्ची मधु ने जब घटना को देखा तो शोर मचाने लगी। इससे घबराए दोनों युवकों ने बच्ची को उठा पास जलती आग में फेंक दिया।