मोर्चा ने लिखा सीएम को पत्र
सासाराम: रोहतास। शहर बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने सासाराम गौरक्षणी गोपालगंज म
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 08:00 PM (IST)
सासाराम: रोहतास। शहर बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने सासाराम गौरक्षणी गोपालगंज मुहल्ले में व्याप्त जल निकासी व सड़क निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिखा है। इन्होंने बताया है कि इस मुहल्ले के लोगों के घर का जल निकासी रेलवे के तालाब में होती थी। जिसे भरने से काफी बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं जल निकासी नहीं होने से सारे रास्ते अवरुद्ध हो गए है और इससे कई बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं मुख्यमंत्री के साथ ही नगर विकास मंत्री, प्रधान सचिव, जिला पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें