बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
रोहतास। अब हमार देख भाल के करी ऐ रजऊ.. अपने पति राजेश के शव से लिपट कर उसकी पत्नी
रोहतास। अब हमार देख भाल के करी ऐ रजऊ.. अपने पति राजेश के शव से लिपट कर उसकी पत्नी ¨रकी
देवी पछाड़ खाकर बार-बार चीत्कार कर रही थी। कभी कभी बेहोश हो कर गिर पड़ती थी। पानी का फुहेरा मारकर उसे होश में लाया जाता। थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव में राजेश तांतो द्वारा एक छोटी सी बात को लेकर आत्महत्या कर लेने से उसके परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है। राजेश के पिता हाथों से विकलांग हैं। अपने घर का पूरा खर्चा राजेश किसी तरह कमाकर चलाता था। इसके सीने में दर्द की शिकायत थी। इसी को लेकर उसने अपने पिता सुदामा तांतो से पैसे की मांग की थी। पिता द्वारा पैसा देने में लाचारी जाताना, उसके मन उद्वेलित कर दिया और उसने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। चार वर्षीया पुत्री नंदनी अपने पिता का शव देख पापा पापा कह कर अपनी मां ¨रकी देवी चीख पुकार सुन रो पड़ती थी। उसकी समझ में यह नहीं आ रहा था कि उसके पिता उसे छोड़ कर इस दुनिया से जा चुके हैं। अपनी आर्थिक स्थिति जानते हुए भी थोड़ी सी बात के लिए आत्महत्या जैसे कठोर फैसला के कारण उसके परिवार को क्या क्या दु:ख झेलने पड़ेंगे। शायद इस बारे में वह नहीं सोच पाया था।