आइंस्टीन स्कूल में मना क्रिसमस डे
रोहतास। स्थानीय आइंस्टीन आवासीय विद्यालय बढ़ईयाबाग (तकिया) में क्रिसमस डे पर कार्यक्रम आयोजित
रोहतास। स्थानीय आइंस्टीन आवासीय विद्यालय बढ़ईयाबाग (तकिया) में क्रिसमस डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यूकेजी के छात्र आदित्य कुमार ने शांता क्लॉज बन छात्रों व दर्शकों का मन मोहा। विद्यालय परिसर में बने क्रिसमस ट्री व मदर मैरी की मूर्ति को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया था। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक र¨वद्र कुमार ¨सह ने बताया कि बच्चों में सामाजिक सदभाव व भाईचारा स्थापित करना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में प्रतिमा ¨सह, रोहिणी, तेजस, पल्लवी, सपना, काजल, प्रिया, नासरीन, आफरीन, शिबु, अंगद, प्रीतम, प्रदीप, रेवती रमण तिवारी, गुलशन कुमार सक्सेना, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, दुर्गा चौबे, अर्जुन ¨सह, पलवी शुक्ला, गुड़िया, रोहित, अशोक ¨सह, विनोद श्रीवास्तव, संजय, सरोज, ¨डपल, अर्चना, श्वेता, पियुष, ¨प्रस, सिमरन, पूजा सहित अन्य उपस्थित थे।