प्रमुख ने अस्पताल की कुव्यवस्था पर जताई नाराजगी
डेहरी-आनसोन: रोहतास। प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने गुरूवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्ष्
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 08:15 PM (IST)
डेहरी-आनसोन: रोहतास। प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने गुरूवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर से लेकर वार्ड का भी मुआयना किया। भर्ती हुए महिला मरीजों से उन्होंने इलाज के संबंध में जानकारी ली। इलाज के लिए भर्ती महिलाओं ने उनसे व्यवस्था को लेकर शिकायत भी की। अस्पताल की व्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। कहा कि अस्पताल में अब लापरवाही नहीं चलेगी। रोगियों को सही तरीके से इलाज हो। डाक्टर सही समय पर आए। इमरजेंसी सुविधा भी हमेशा उपलब्ध रहे। साफ सफाई भी सही ढंग से हो और मरीजों को मिलने वाली सुविधा में कोई कोताही नहीं हो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें