भाजपा रोहतास प्रखंड इकाई की बैठक
रोहतास। समहुता के दुर्गा मंडप में भाजपा रोहतास प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को मृत्युंजय
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 06:50 PM (IST)
रोहतास। समहुता के दुर्गा मंडप में भाजपा रोहतास प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को मृत्युंजय ¨सह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 24 व 25 अक्टूबर को होने वाले चेनारी विधानसभा का प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए कुछ सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला (तिलौथू) व उदय पांडेय (शिवसागर) ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रखंड के सभी बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में अरुण चौबे नौहट्टा, रामनाथ ¨सह, अजय गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, अशोक प्रसाद गुप्ता, कुलदीप राम, श्रवण मिश्रा, योगेंद्र प्रसाद, सतीश कुमार, बलिराम ¨सह, जयप्रकाश ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें