बीडीसी को दिलाई गई शपथ, प्रमुख-उपप्रमुख का हुआ चुनाव
रोहतास। जिले में सोमवार से प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख चुनने का कार्य शुरू हुआ। चाक चौबंद सुरक्ष
रोहतास। जिले में सोमवार से प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख चुनने का कार्य शुरू हुआ। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदस्यों ने अपने पदाधिकारी का चुनाव किया। चुनाव से पूर्व नव निर्वाचित समिति सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। पहले दिन दिनारा, दावथ, नोखा व अकोढ़ीगोला प्रखंड में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया गया। संबंधित अनुमंडल के अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। चुनाव को ले प्रखंड कार्यालयों पर काफी गहमागहमी रही। सदस्य अपने पसंद के उम्मीदवार को पदों पर बैठाने की कोशिश अंतिम समय तक की। यहां तक कि अपने साथियों को हर तरह से खुश करने की कोशिश की गई। चुनाव के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। समर्थकों ने अबीर गुलाल लगा जश्न मनाया।
नोखा स्थित बीआरसी में सदर एसडीएम अमरेंद्र कुमार की मौजूदगी में प्रमुख व उपप्रमुख चुने गए। जिसमें ललित चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी मो. अख्तर को पराजित कर प्रमुख पद पर काबिज हुए। ललित को 15 व मो. अख्तर को चार मत मिले। जबकि संतोष यादव ने दिनेश बैठा को हरा कर उपप्रमुख बने। संतोष को 13 व दिनेश को सात मत प्राप्त हुए।
अकोढ़ीगोला प्रखंड कार्यालय पर एसडीएम पंकज पटेल ने पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिला प्रमुख व उपप्रमुख चुनाव कराया। जिसमें संतोष कुमार निर्विरोध प्रमुख चुने गए। वहीं वेशलाल ¨सह ने पुरुषोत्तम ¨सह को हरा कर उपप्रमुख बने। वेशलाल को आठ व पुरूषोत्तम को सात वोट मिले। नवनिर्वाचित दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। मौके पर डीसीएलआर राजाराम राम, जमाल मुस्तफा सहित अन्य मौजूद थे। वहीं प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख बनने पर कार्यकर्तओं ने रंग अबीर लगा एक दूसरे को बधाई दी व मिठाईयां बांटी। बधाई देने वालों में विरेंद्र पासवान, प्रमोद गफपता, ई. ललन ¨सह, सोनू ¨सह, प्रमोद गुप्ता, निजाम हुसैन, उतम ¨सह, रौशन कुमार, हरेराम ¨सह ने सहित अन्य शामिल थे।
दिनारा में चाक चौबंद सुरक्षा के बीच एसडीओ राजेश कुमार ने प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया। 30 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्यों वाले प्रखंड में पुनीता उजाला प्रमुख की कुर्सी पाने में सफल रही। पुनीता को 16, प्रतिद्वंदी सरिता ¨सह को 13 मत प्राप्त हुए। जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। उप प्रमुख पद पर गोपाल साह चुने गए। इस पद के लिए तीन लोगों ने ने नामांकन किया था। जिसमें गोपल साह को 17, सतोष पाण्डेय 7 व रीना देवी को 5 मत मिले। शपथ ग्रहण सह चुनाव में एसडीओ के अलावे डीसीएलआर शशी शेखर भी उपस्थित थे।
दावथ में लक्ष्मीना देवी प्रखंड प्रमुख व मो. सलीम उपप्रमुख बने। एसडीएम राजेश कुमार ने सबसे पहले सभी पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाया। उसके बाद वो¨टग की प्रक्रिया के तहत प्रखंड प्रमुख का चुनाव किया गया। जिसमें लक्ष्मीखना देवी को कुल 8 मत प्रप्तड हुआ और विपक्ष में शारदा देवी को तीन मत प्राप्त हुआ। वहीं एक मत अवैध हुआ। जबकि उपप्रमुख मो सलीम र्निवरोध र्निवाचित हुए।