भूमि विवाद में मारपीट, एक घायल
रोहतास। नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मुहल्ला में शनिवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मार
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 08:24 PM (IST)
रोहतास। नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मुहल्ला में शनिवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें संतोष ¨सह घायल हो गए। जिनका उपचार सदर अस्पताल में कराया गया। इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पश्चिम संतोषी मां पथ में भूमि विवाद को लेकर संतोष ¨सह व सुमंत के बीच विवाद हुआ। जो लाठी डंडे की मार में तब्दील हो गई। इस घटना में संतोष को गंभीर चोटें आई हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर की भी बात सामने आ रही है। कहा कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें