प्रमुख के खिलाफ सड़क पर उतरीं सेविकाएं
रोहतास। प्रखंड प्रमुख के खिलाफ शनिवार को आगंनबाडी केंद्र के सेविकाओं ने जुलूस निकाल नार
रोहतास। प्रखंड प्रमुख के खिलाफ शनिवार को आगंनबाडी केंद्र के सेविकाओं ने जुलूस निकाल नारेबाजी की। प्रमुख के असंवैधानिक कार्यों से संबंधित सीडीपीओ को ज्ञापन दिया। नारेबाजी कर रही सेविकाओं ने प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बिना किसी अधिकारी के औचक निरीक्षण करने केंद्रों पर पहुंच जाते है तथा सेविकाओं को उत्पीड़ित करने का कार्य करते हैं।
जुलूस का नेतृत्व आगंनबाडी केंद्र संख्या 60 की चंद्रावती देवी ने की। जुलुस सीडीपीओ कार्यालय, पोस्ट आफिस मोड़, पुराना बाजार होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचा। जुलूस में शामिल सेविकाएं हाथों में तख्ती लिए प्रमुख हाय-हाय के नारे लगा रही थी। मीरा कुमारी, कुंती देवी, आरती देवी, उषा देवी, गीता देवी, सुनीता देवी सहित सभी केंद्र की सेविकाएं शामिल थी।