Move to Jagran APP

न्याय नहीं मिला तो थाने का करेंगे घेराव

रोहतास। हमें इंसाफ चाहिए। यदि न्याय नहीं मिला तो थाने का घेराव कर अनशन करेंगे। सात वषी

By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 07:49 PM (IST)
न्याय नहीं मिला तो थाने का करेंगे घेराव

रोहतास। हमें इंसाफ चाहिए। यदि न्याय नहीं मिला तो थाने का घेराव कर अनशन करेंगे। सात वर्षीय चांदनी के परिवार की महिलाओं ने रो-रोकर यह बात कही। कहा शुक्रवार की रात काली रात साबित हुई। उसकी दादी हसीबुदिन खातून इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं की उसकी मासूम चांदनी इस दुनिया में नहीं है।

loksabha election banner

वहीं घर की अन्य महिलाओं ने कहा कि चांदनी बहुत ही हंसमुख लड़की थी। उसकी निर्मम हत्या करने वाले को हर हाल में गिरफ्तारी होना चाहिए। उसके पिता पेशे से अफताब ईटफरोश के कार्य करते हैं। उसके छह भाई हैं। परिवार के बीच चांदनी इकलौती लड़की थी। गम व दहशदजदा के बीच इस परिवार को अब पुलिस पर कार्रवाई की आस है। बस एक ही मांग की चांदनी को न्याय मिले।

हालांकि पुलिस कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं है। इन लोगों ने पुलिस से घटनास्थल की जांच डाग स्कवायड से कराने की मांग की है। परिजनों के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची तो जरूर मगर उनकी सक्रियता बहुत ज्यादा नहीं दिखी। कहा कि वे लोग गरीब जरूर हैं, लेकिन बेटी के हत्यारे को हर हाल में सजा दिलवाएंगे। पुलिस को हत्यारे को पकड़ना ही पडे़गा, नहीं तो थाने का घेराव करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.