Move to Jagran APP

ग्राम विकास प्रभाग चलाएगा किसान सशक्तीकरण अभियान

रोहतास। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा आगामी 29 नवंबर को

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 10:33 PM (IST)
ग्राम विकास प्रभाग चलाएगा किसान सशक्तीकरण अभियान

रोहतास। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा आगामी 29 नवंबर को स्थानीय कुशवाहा भवन में अखिल भारतीय किसान सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। ब्रह्मकुमारी सरला दीदी के अनुसार इस अभियान में किसान, कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे। अभियान में किसानों को सशक्त करने हेतु जैविक खेती के विषय में जानकारियां दी जाएंगी। उन्होने कहा कि वर्तमान परि²श्य में अनेक विपरीत परिस्थितियां चाहे मौसम की मार हो, चाहे खेती की लागत बढने व उत्पादों का उचित मूल्य नही मिलने के कारण सबसे अधिक परेशान अन्नदाता किसान रहे हैं। साथ ही ग्रामीण युवाओं को खेती बोझ व मजबूरी लगने लगी है। वे गांवों से पलायन कर रहे हैं। इससे विकास की मूल धूरी कमजोर होने लगी है। यह निश्चित रुप से एक गंभीर समस्या है। उन्हें सशक्त करने का प्रयास इस अभियान के माध्यम से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.