आरएसएस नेता के निधन पर शोक
रोहतास। आरएसएस के पूर्व जिला विभाग संघ संचालक ई. सत्य नारायण प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 10:32 PM (IST)
रोहतास। आरएसएस के पूर्व जिला विभाग संघ संचालक ई. सत्य नारायण प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद गुरूवार को पाली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उनके निधन पर भाजपा व संघ के नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की है। स्व प्रसाद ने जिले में संघ के विस्तार में अहम भूमिका का निर्वहन किया था। उनका दाह-संस्कार सोन तट के श्मशान घाट पर किया गया। उनके पुत्र अजय कुमार ने मुखाग्नि दी। मौके पर भारी संख्या में संघ व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके निधन पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता सत्यनारायण यादव, भाजपा के नगर अध्यक्ष परमहंस ¨सह, ¨रकू सोनी, संघ के भूपेन्द्र
नारायण ¨सह, दिलीप कश्यप, अनिल कुमार, गजानन मिश्र, आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें