24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
रोहतास। शुक्रवार को चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ जलभरी के साथ किया गया। सैंकड
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 10:30 PM (IST)
रोहतास। शुक्रवार को चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ जलभरी के साथ किया गया। सैंकड़ों की संख्या में पीला वस्त्र धारण कर महिलाओं ने जगजीवन महाविद्यालय के निकट गायत्री परिवार के आश्रम से कलश यात्रा निकाली, जो रमारानी मोड़, अम्बेडकर चौक, डेहरी बाजार, थाना मोड़ होते हुए एनीकट स्थित महानद सोन से जल भर कर आइटीआई तारबंगला होते हुए आश्रम पहुंचीं। शांतिकुंज से आए हुए प्रतिनिधियों ने आरती संगीत व प्रवचन के साथ कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। गायत्री परिवार के संदीप पाण्डे, सुरजदीप, ¨चतामणि, जितेन्द्र, संजय पासवान सहित भारी संख्या में महिला व पुरूषों ने भाग लिया। इस यज्ञ में जप, ध्यान, योग 28 नवंबर को तथा 29 को दीप महायज्ञ तथा 30 को यज्ञ की पूर्णाहुती होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें