बीज प्रबंधन को ले प्रशिक्षण
कोचस : रोहतास। बिहार राज्य बीज प्रमाण एजेंसी कुदरा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय बीआरसी कैम्प
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 07:40 PM (IST)
कोचस : रोहतास। बिहार राज्य बीज प्रमाण एजेंसी कुदरा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय बीआरसी कैम्पस में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उप निदेशक निलम राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शिविर में पहुंचे कृषि विशेषज्ञों द्वारा बीजों के उत्पादन व पैदावार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीजों के आनुवंशिकी पहचान, भौतिक शुद्धता, स्वच्छ बीजों की गारंटी, अच्छे प्रबंधन, बीजों की उत्पादकता में वृद्धि सहित अन्य कई बिन्दुओं की जानकारी दी गई। मौके पर निरीक्षक अजय कुमार, बीएओ बीएन गुप्ता, पूर्व प्रमुख सुनयना देवी, किसान उदय नारायण उपाध्याय, अशोक ¨सह, वीरेन्द्र ¨सह, भरत ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें