Move to Jagran APP

राजद ने स्वाभिमान रैली को ले जनता के प्रति जताया आभार

रोहतास। महागठबंधन की स्वाभिमान रैली की सफलता पर राजद नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सोमवार क

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 08:38 PM (IST)
राजद ने स्वाभिमान रैली को ले जनता के प्रति जताया आभार

रोहतास। महागठबंधन की स्वाभिमान रैली की सफलता पर राजद नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सोमवार को स्थानीय अंकुर होटल में राजद जिलाध्यक्ष विजय कुमावर मंडल व पूर्व विधायक डा. अशोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राजद नेताओं ने रैली को शत प्रतिशत सफल होने का दावा किया। पूर्व विधायक डा. अशोक कुमार ने जनता व राजद कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रगट किया। रैली में उमड़ा जन सैलाब ने यह साबित कर दिया कि बिहार चुनाव में भाजपा के बुरे दिन आने वाले हैं। बिहार की जनता दिल्ली चुनाव का इतिहास दुहराएगी। बैठक में प्रधान महासचिव सर्वजीत ¨सह खालसा, मुहम्मद सुहैल, मीडिया प्रभारी राजीव रंजन यादव, सलाम बेग पारस कुशवाहा, विनोद यादव, मनोज ¨सह कुशवाहा, रामरूप कुशवाहा समेत कई अन्य राजद नेता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.