जलाशय में डूबने से बाल-बाल बची महिला
रोहतास। दुर्गावती जलाशय घुमने आई बेलांव निवासी जानकी देवी सोमवार को पानी में डूबने से बाल-ब
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 08:24 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 08:24 PM (IST)
रोहतास। दुर्गावती जलाशय घुमने आई बेलांव निवासी जानकी देवी सोमवार को पानी में डूबने से बाल-बाल बची। दुर्गावती जलाशय योजना वर्तमान में पर्यटकों का केंद्र बना हुआ है। जहां प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। हालांकि यहां प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। अक्सर लोग डैम के अंदर स्नान करने उतर जाते हैं। कार्यपालक अभियंता निवासचंद्र वर्मा ने बताया कि ¨सचाई विभाग के तरफ से बोर्ड लगाया गया है। जहां ¨सचाई विभाग के कर्मचारी हमेशा मुस्तैद रहते हैं। परंतु मना करने के बावजूद लोग स्नान करने उतर जाते हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। उक्त महिला को ¨सचाई विभाग का कर्मचारी महेकेश्वर पासवान ने डूबने से बचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें