यादव समाज के उत्थान से ही विकास संभव
रोहतास। स्थानीय शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में रविवार को यादव महासभा की बैठक हुई। जिसमें यादव
रोहतास। स्थानीय शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में रविवार को यादव महासभा की बैठक हुई। जिसमें यादव समाज के सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक विकास पर चर्चा की गई। बैठक का उद्घाटन महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष शिवनारायण सिंह यादव ने किया।
कहा कि यादव समाज के उत्थान के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, केपी यादव, रामचंद्र सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव, सूर्यवंश सिंह यादव, पन्नालाल राय, डीडी यादव, सुग्रीव प्रसाद सिंह, रामनाथ सिंह, कामता प्रसाद, लाल साहेब सिंह, सिकंदर सिंह, मन्टू यादव, उषा यादव, चंपा यादव, ललन सिंह समेत कई शामिल थे।