असामाजिक तत्वों ने होटल में लगाई आग
संवाद सूत्र चेनारी (रोहतास) : स्थानीय बाजार में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक होटल में आग
संवाद सूत्र चेनारी (रोहतास) : स्थानीय बाजार में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक होटल में आग लगा दी, जिससे हजारों के सामान जल कर नष्ट हो गए। पुलिस व आस पास के लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में होटल मालिक ने दो लोगो के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि रात लगभग 3 बजे बस स्टैण्ड सरयू सेठ के होटल से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपट देख आस पास के लोग चिल्लाने लगे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गए थे। इस संबंध में होटल संचालक के बयान पर बनौली निवासी सत्येन्द्र राम व भगवान राम को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है। वहीं उगहनी घाट से करमा घाट तक जंगल में लगी आग से हजारों पेड़ पौधे झुलस कर नष्ट हो गए। रेंजर शशि भूषण ने बताया कि आग बुझाने के लिए विशेष टीम बुलाई गई है।