अपनी संस्कृति की रक्षा हमारा दायित्व : रामपाल
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : रोहतास स्थित बीएन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को अखिल भारत
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) :
रोहतास स्थित बीएन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वाधान में एकल विद्यालय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंम्भ किया गया । उदघाटन नारायण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के निदेशक गोविन्द नारायण सिंह व किसान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रांतीय महिला प्रमुख ललीता मुर्मू ने सत्र की शुरुआत संस्कृति की चिरंतर खून रगों में हिन्दू है, विराट सागर समाज अपना हम सब उसके बिन्दु है सरस्वती वंदना से की। प्रांतीय मंत्री प्रो. दिगविजय सिंह ने सत्य हरिश्चन्द्र की धरती की अरण्य संस्कृति सभ्यता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख मनी राम पाल ने कहा कि मुगल काल में हमारी संस्कृति विलुप्त होने लगी थी। इस संस्कृति की रक्षा वनवासी कल्याण आश्रम का मुख्य उद्देश्य है। विभाग संगठन मंत्री राजेश उरांव ने आश्रम द्वारा रोहतास कैमूर जिले के पहाड़ी गांवों में संचालित 65 एकल विद्यालय, 18 आरोग्य रक्षण केन्द्र, 22 सतसंग केन्द्र, 24 खेल केन्द्र, 12 पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं की जानकारी दी। प्रांतीय मंत्री विनोद उपाध्याय ने आश्रम के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला। संचालन जिला उपाध्यक्ष मखन गुप्ता ने किया। मौके पर भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष अजय गुप्ता, उदस गुप्ता, छविनाथ सिंह, रघुवीर प्रसाद, कमला प्रसाद समेत पटखौलिया, उचैला, वभनौरा, समेत दो दर्जन गांवों के लोग उपस्थित थे।