पत्थर खदान बंदोबस्ती पर लगा ब्रेक
जागरण संवाददाता, सासाराम : कैमूर पहाड़ी स्थित करवंदिया के तीन पत्थर खदानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया प
जागरण संवाददाता, सासाराम :
कैमूर पहाड़ी स्थित करवंदिया के तीन पत्थर खदानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया पर शनिवार को रोक लगा दी गई। आज तकनीकी निविदा खोली जानी थी। इसी बीच रोक की सूचना से प्रक्रिया पर विराम लग गया।
डीएम संदीप कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देश पर बंदोबस्ती प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जानकारों की मानें तो वन विभाग द्वारा एक बार फिर आपत्ति जताए जाने के बाद प्रक्रिया को स्थगित करनी पड़ी है। इस सूचना से दावेदार सिंडिकेट सदस्यों में मायूसी छा गई। ढाई वर्ष बाद बंद पड़े पत्थर खदान को फिर से चालू करने की शुरू कवायद से लोगों में खुशी थी। टेंडर प्रक्रिया में 47 टेंडर फार्म की बिक्री हुई थी। गौरतलब है कि बांसा, गिजवाही व गायघाट मौजा के पत्थर खदान को बंदोबस्त करने की प्रक्रिया 18 मई से शुरू की गई थी। 23 मई को तकनीकी निविदा व 25 को खदान की बंदोबस्ती होनी थी।