फांसी लगा युवक ने की खुदकुशी
संवाद सहयोगी, डेहरी-आन सोन (रोहतास) : स्थानीय पूर्वी मोहन बिगहा में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांस
संवाद सहयोगी, डेहरी-आन सोन (रोहतास) : स्थानीय पूर्वी मोहन बिगहा में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मृतक अभिमन्यु (24) प्रदीप चौरसिया का पुत्र बताया जाता है।
पुलिस के अनुसार अभिमन्यु का शव देर रात घर के नीचे गोदाम में लोहे के एंगल के सहारे विद्युत तार से लटका मिला। बताया जाता है कि वह मानसिक रुप से विक्षिप्त था। उसका इलाज यहां के डा. यूके सिन्हा के यहां चल रहा था। देर शाम दुकान से नास्ता करने के लिए वह निकला था। रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसकी खोज के क्रम में परिजन घर के गोदाम में पहुंचे तो उसका शव लोहे के एंगल के सहारे लटका मिला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।