Move to Jagran APP

जैव विविधता दिवस पर छात्राओं ने निकाली रैली

जागरण संवाददाता, सासाराम जैव विविधता दिवस पर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को

By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 06:18 PM (IST)
जैव विविधता दिवस पर छात्राओं ने निकाली रैली

जागरण संवाददाता, सासाराम

loksabha election banner

जैव विविधता दिवस पर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को शहर में रैली निकाली। शहर भ्रमण के दौरान छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारे भी लगाए। रैली को प्रधानाध्यापक डा. अम्बरीष तिवारी ने झंडी दिखा रवाना किया। स्कूल में जैव विविधता पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में कई छात्राएं शामिल हुई। पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रधानाध्यापक ने बताते हुए कहा कि इसमें छात्राओं की सहभागिता जरूरी है। वे वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अन्य लोगों को भी पर्यावरण के लिए जागरूक कर सकती हैं। कहा कि विश्व के भारत जैव विविधता के लिहाज से काफी समृद्ध देश है। विश्व के 12 बड़े जैव विविधता वाले क्षेत्रों में दो भारत में है। जिन्हें ट्रांस हिमालय व पश्चिमी घाट के नाम से जानते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.