भूकंप के तेज झटके से फिर मची भगदड़
संवाद सूत्र नौहट्टा (रोहतास) : प्रखंड में रविवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। धरती में कंपन
संवाद सूत्र नौहट्टा (रोहतास) : प्रखंड में रविवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। धरती में कंपन्न महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए। सभी जगह अफरातफरी की स्थिति बन गई। भूकंप का झटका लगते ही कल की घटना से सतर्क लोग तत्काल घर छोड़ बाहर मैदान या गलियों में निकलकर खड़े हो गए। कई घरों में दरारें आने व दारानगर गांव में भागने के क्रम में गिरने से एक महिला के हाथ टूट जाने की सूचना मिली है। बताते चले कि शनिवार को 11:42 पूर्वाहन में भूकंप का झटका आया था और रविवार को 12:44 अपराहन में धरती डोली। मौसम वैज्ञानिकों की 48 घंटे में पुन: भूकंप आने की संभावना जताए जाने की बात गांव-गांव तक फैल गई थी। जिसे लेकर सतर्क ग्रामीण तत्काल अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। बंजारी में वृहस्पति साह की छत दीवार में दरार पड़ गई। वहीं दारानगर में भागने के क्रम में एक महिला मुनिया देवी का हाथ टूट गया। दुबारा भूकंप आने से ग्रामीणों खासकर महिलाओं में दहशत व्याप्त है।