बेस्ट कैडेट के रूप में तीन का चयन
जागरण संवाददाता, सासाराम : 42वीं बिहार बटालियन एनसीसी कैंप सासाराम से जुड़े तीन कैडेटों को ग्रुप लेबल
जागरण संवाददाता, सासाराम : 42वीं बिहार बटालियन एनसीसी कैंप सासाराम से जुड़े तीन कैडेटों को ग्रुप लेबल में बेस्ट कैडेट के रूप में चयन किया गया है। बेस्ट कैडेटों में सासाराम के दो व डेहरी की एक महिला कैडेट शामिल हैं।
एनसीसी अधिकारियों के अनुसार उच्च विद्यालय चौखंडी पथ, सासाराम के मनीष कुमार, श्री शंकर महाविद्यालय तकिया के आकाश कुमार व डेहरी के रमा जैन बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की श्वेता कश्यप को बेस्ट कैडेट का अवार्ड गत 24 अप्रैल को गया एनसीसी लाईन में दिया गया। ग्रुप कमांड ब्रिगेडियर अनिल कुमार ठाकुर ने चयनित केडेटों को प्रशस्ति-पत्र के अलावे ढाई हजार रुपये नगद राशि भी प्रोत्साहन के रूप में दिया। बताते चले कि कैडेट मनीष कुमार इसके पूर्व भी बिहार-झारखंड के बेस्ट कैडेट के रूप में मेजर जनरल संजय शरण के हाथों पुरस्कृत हो चुके हैं। शहर के चौखंडी पथ विद्यालय में प्रधानाचार्य गुलाब राम ने विद्यालय के छात्र मनीष कुमार को आज सम्मानित किया। इस अवसर पर बटालियन के कर्नल एके कुन्द्रा, एनसीसी पदाधिकारी चंदन कुमार, शिक्षक राम स्वरूप सिंह, रामशरीक यादव, अशोक सिंह, मनीष श्रीवास्तव, डा. हिमांशु त्रिपाठी, राजेश नारायण, रंगनाथ पांडेय, सूबेदार प्रकाश खत्री, हवलदार मिथलेश कुमार सिंह, व जीतेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे।