आग में जलकर अर्द्धविक्षिप्त की मौत
संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास) : थाना क्षेत्र के पदमसी डिहरा गांव में अर्द्ध विक्षिप्त 75 वर्षीय विगनेश
By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 06:02 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 06:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास) : थाना क्षेत्र के पदमसी डिहरा गांव में अर्द्ध विक्षिप्त 75 वर्षीय विगनेश्वर तिवारी की मौत आग से जलने के कारण हो गयी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग पकड़ लेने के कारण यह घटना घटी। बताया जाता है कि घर में परिवार के कोई सदस्य नहीं था। मृतक के पुत्र भरत तिवारी वाराणसी में रहते हैं। घटना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि पुत्र के वाराणसी से आने के बाद फर्द बयान लिया जाएगा। मृतक कई माह से अकेले घर मे रहते थे व स्वयं खाना बनाते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें