सफल नहीं होंगे अशांति फैलाने वालों के मंसूबे : समादेष्टा
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : कुछ असामाजिक तत्व पुन: कैमूर पहाड़ी पर अशांति फैलाने की कोशिश में लगे
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : कुछ असामाजिक तत्व पुन: कैमूर पहाड़ी पर अशांति फैलाने की कोशिश में लगे हैं। परंतु सुरक्षा बल उनके मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। कैमूर पहाड़ी पर अब अमन चैन रहेगा। सद्भावना मिशन के तहत मानू गांव में आयोजित नई सुबह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ 47वीं कमान के समादेष्टा मिथलेश कुमार सिंह ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि अब पहाड़ी गांवों में विकास की रौशनी पहुंचने लगी है। जल्द ही बीएसएनएल मोबाइल टावर शोली, धनसा समेत अन्य पहाड़ी गांवों में स्थापित किये जाएंगे। उप समादेष्टा संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा विकास पथ की पहली कड़ी है। सीआरपीएफ की ओर से धनसा, मानू, तारडीह, हरेयाडीह आदि ग्रामीणों के बीच तीन सौ कंबल, 250 धोती, 250 साड़ी, स्कूल बैग, सोलर लालटेन, मच्छरदानी, सिनटेक्स टंकी व खेल सामग्री वितरित की गई।
मौके पर सहायक समादेष्टा कल्याण चक्रवर्ती, एसएस राठौर, डा. स्रोत गुप्ता, मुखिया मोती उरांव, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, एसआई धीरेंद्र कुमार सिंह समेत जनप्रतिनिधि व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।