शराब बंदी को ले सड़क पर उतरीं महिलाएं
संवाद सूत्र, काराकाट (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र के मुंजी गांव की महिलाओं ने मानो देवी के नेतृत्व में
By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 06:36 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 06:36 PM (IST)
संवाद सूत्र, काराकाट (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र के मुंजी गांव की महिलाओं ने मानो देवी के नेतृत्व में बुधवार को शराब बंदी की मांग को ले लगभग तीन घंटे तक सलेमपुर-चिकसिल पथ को जाम कर दिया। गांव में खुलेआम बिक रहे शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग प्रदर्शनकारी महिलाएं कर रही थी। प्रदर्शनकारी महिलाओं को सड़क से हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिलाओं का आरोप था कि शराब के धंधे में लिप्त अवैध कारोबारियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। थानाध्यक्ष राजीव नयन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से महिलाओं को समझाबुझाकर सड़के से हटाया। प्रदर्शन में रामवती देवी, मीना देवी, सुशीला देवी समेत कई अन्य महिलाएं शामिल थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें