शिक्षा के विकास से ही देश का विकास संभव
संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास): शिक्षा के विकास से ही देश का विकास संभव है। अत: शिक्षक के अलावे पढे़ लिख
संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास): शिक्षा के विकास से ही देश का विकास संभव है। अत: शिक्षक के अलावे पढे़ लिखे लोगों का धर्म बनता है कि ज्ञान की ज्योति को आगे बढ़ाये तभी हमारे समाज का हरेक वर्ग सुशिक्षित होकर बुलंदियों को पा सकेगा। उक्त बातें मंगलवार को प्रखंड के सोरठी मध्य विद्यालय में पुस्तकालय उद्घाटन समारोह के मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजदेव राम ने बाते कही। कहा कि विद्यालय में पुस्तकालय का होना जरूरी है। पुस्तकालय मे विभिन्न प्रकार के पुस्तकों को पढ़ कर बच्चे विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान अर्जित करते है। समारोह को बीडीओ सुशील कुमार, बीइओ चन्देश्वर प्रसाद सहित कई लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बबन सिंह ने किया। मौके पर शिक्षक अजय कुमार, संतोष कुमार, हीरा राम सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।