शिक्षा से ही देश की तरक्की संभव : सतीश
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : शिक्षा सबसे मूल्यवान है। शिक्षा और ज्ञान जितना खर्च होता है, उतना
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : शिक्षा सबसे मूल्यवान है। शिक्षा और ज्ञान जितना खर्च होता है, उतना ही बढ़ता है। इसका विकास देश और समाज का विकास है। द डीपीएस के वार्षिकोत्सव में शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश की तरक्की हो सकती है।
उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यालय के निदेशक और एचडी जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. पारसनाथ सिंह ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत व वंदना प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। संचालन सह निर्देशक अखिलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डीके कारमेल के चेयरमैन मद्देश्वर सिंह, वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व डीन राम तवक्या सिंह, जगनारायण तिवारी, राजेंद्र यादव, केशरी जी ने भी अपनी बात रखी। पूर्व मुख्यमंत्री ने विद्यालय की पत्रिका 'अभ्युदय' का विमोचन भी किया।