भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दें युवा
संवाद सूत्र, नोखा (रोहतास) : भारतीय सभ्यता व संस्कृति को अपनाकर ही देश का विकास संभव है। पश्चिमी सभ्
संवाद सूत्र, नोखा (रोहतास) : भारतीय सभ्यता व संस्कृति को अपनाकर ही देश का विकास संभव है। पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव के कारण समाज में विकृतियां फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं पर समाज की बहुत बड़ी जवाबदेही है। प्रखंड के गम्हरिया गांव में सर्वेश्वरी यूनाइटेड क्लब द्वारा आयोजित 'तबाही का तूफान' नाटक का उद्घाटन करते हुए काराकाट विधायक राजेश्वर राज ने कही। कहा कि युवा वर्ग को पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से मुक्त होना होगा। भारतीय सभ्यता व संस्कृति ही हमारी पूंजी है। मुख्य अतिथि जदयू के प्रीतम कुमार पटेल ने कहा कि संस्कृति का रक्षा तभी संभव है जब समाज पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव को रोकने के लिए पहल करे। कार्यक्रम में मुरली तिवारी, नरेंद्र तिवारी, अरविंद पटेल, रंगनाथ तिवारी, वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता, जितेंद्र सिंह पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व मुखिया जगनारायण तिवारी व मंच संचालन संजय यादव ने किया।