फ्लैग मार्च कर की गई शांति की अपील
जागरण संवाददाता, सासाराम : शांति बहाली को ले रविवार को वरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीआर
जागरण संवाददाता, सासाराम : शांति बहाली को ले रविवार को वरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ जवानों ने फ्लैग मार्च किया। मोची टोला, नवरतन बाजार, जानी बाजार, मदार दरवाजा, आलमगंज, सागर, रामेश्वरगंज, चलनिया, बौलिया रोड समेत कई अन्य इलाकों में लोगों से शांति व आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। सदर डीएसपी अलख निरंजन चौधरी व एसडीओ नलीन कुमार के साथ कई लोग शामिल थे। कई मुहल्लों में पुलिस बल की तैनाती भी की गई। आईजी एके अम्बेडकर ने भी पूरे शहर का भ्रमण कर आम लोगों से शांति कायम रखने की अपील की। घटनास्थल रामेश्वरगंज- चलनिया व अल्पसंख्यक छात्रवास का भी जायजा लिया। आईजी ने कहा कि किसी भी हालत में शहर की विधि व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। गोलीबारी की घटना के बाद स्वयं वह स्थिति पर नजर रखे हुए है। कर्तव्य निर्वहन में दोषी पाये जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। आईजी शहर के शांति प्रिय लोगों की सराहना करते हुए कहा उनके के कारण ही समाज में अशांति फैलाने का पिछले कई बार से किया जा रहा प्रयास सफल नहीं हो रहा है।