Move to Jagran APP

लोजपा कार्यालय में मनी जननायक की जयंती

जागरण संवाददाता, सासाराम : जिला लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 91

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 06:39 PM (IST)
लोजपा कार्यालय में मनी जननायक की जयंती

जागरण संवाददाता, सासाराम : जिला लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 91वीं जयंती शनिवार को मनायी गई। पार्टी जिलाध्यक्ष अतुल्य कुमार सिंह ने कहा कि जननायक ने बिहार के कमजोर, दबे कुचले लोगों के सामाजिक, आर्थिक दिशा बदलने में अहम भूमिका निभायी। वे स्वतंत्रता सेनानी भी थे। शोषितों के पुरोधा व सादगी के प्रतीक थे। जयंती के अवसर पर जननायक के तैल चित्र पर अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चंद्रवंशी, पुलिस पासवान, महासचिव जनेश्वर पासवान, युवा जिलाध्यक्ष राजू पासवान, श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू पासवान, हरिशंकर देव, योगेंद्र पांडेय, अजय चंद्रवंशी, विनोद ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

वही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला ईकाई के तत्वाधान में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। मौके पर एम एस गंधा, नथुनी राम, रेखा नागमणि, राजाराम पासवान, भागमनी देवी व अन्य उपस्थित थे।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई : राजपुर प्रखंड के हुसेनाबाद गांव में एबीसी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जीवन पर्यत गरीब गुरबों की लड़ाई लड़ी। आज सत्ता सुख के लिए राजनीतिक लोग उनके बताये मार्गों पर चलने का ढ़ोग कर रहे हैं। जो समाज के लिए ठीक नहीं है। कार्यक्रम को राजकिशोर सिंह, रामप्रवेश सिंह, जगराम, नन्हु राम सहित कई उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.