छात्रों की उदंडता से शर्मशार हुए ग्रामीण
संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास) : थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरूणा में छात्रों के बीच शुक
संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास) : थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरूणा में छात्रों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प को बचाने के क्रम में हेडमास्टर राजेंद्र सिंह को हल्की चोटें आई। इस घटना के बाद ग्रामीण खुद को शर्मिदगी महसूस कर रहे हैं। उदंड छात्रों पर कार्रवाई की बात भी कही जा रही है।
हेडमास्टर ने बताया कि विद्यालय में मथुरापुर, सेमरिया, डुमरा, गरूणा, गोदनिया के करीब 650 छात्र नामांकित हैं। सेमरिया गांव के कुछ पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा डुमरा गांव के छात्र छेदी पासवान, मुन्ना कुमार, ज्योति बसू, मनीष कुमार, अंकुश कुमार केसाथ गाली गलौज तथा मारपीट की जाने लगी। बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई। शिक्षा समिति ने अन्य छात्रों की सुरक्षा के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया। ग्रामीण श्यामा सिंह, जमुना चौधरी, देवनंद राम, राम दुलारे सिंह, रेणु देवी, प्रयागो देवी, विनोद सिंह ने घटना की निंदा की। कहा कि विद्यालय परिसर में हुई घटना से खुद शर्मिदगी महसूस कर रहे हैं। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बीईओ सुरेश पांडेय ने कहा घटना की जांच सोमवार को की जाएगी।