छात्रों ने की विद्यालय में तोड़फोड़, आगजनी
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : शनिवार को उच्च विद्यालय रोहतास में शनिवार को छात्रवृत्ति की राशि नही
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : शनिवार को उच्च विद्यालय रोहतास में शनिवार को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने तोड़फोड़ कर बेंच-डेस्क में आग लगा दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के पहल पर छात्रों को समझा मामला शांत किया गया।
प्रधानाध्यापक हारून रसीद खां ने बताया कि विद्यालय में आज से दसवीं कक्षा की टेस्ट परीक्षा थी। इसी बीच कुछ छात्रों ने पहले छात्रवृत्ति की राशि देने व बाद में परीक्षा कराने की मांग करने लगे। मान मनौव्वल के क्रम में उग्र छात्रों द्वारा कमरे से बेंच, डेस्क, टेबल आदि निकाल आग लगा दी। उग्रता बढ़ते देख प्रशासन को विद्यालय प्रबंधन द्वारा खबर किया गया। प्रशासनिक पहल पर मामला शांत कराया गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि लिखित कोई मामला नहीं आया है। प्रधानाध्यापक के सूचना पर पुलिस गई थी। वहीं नवम एवं दशम वर्ग के छात्रों बलिराम कुमार, गोपी कुमार, इंदल कुमार रवि, पप्पु कुमार का कहना है कि एक वर्ष बीतने के बाद भी छात्रवृत्ति नहीं मिली है। शौचालय की सफाई नहीं हो पा रही है। इसकी शिकायत कई बार प्रधानाध्यापक से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रधानाध्यापक ने छात्रों के आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 की छात्रवृत्ति की राशि जिला से प्राप्त नहीं हुई है।