संझौली पैक्स में खुला धान क्रय केंद्र
संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास) : मंझौली के बाद शनिवार को संझौली पैक्स में भी धान अधिप्राप्ति की शुरूआत
संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास) : मंझौली के बाद शनिवार को संझौली पैक्स में भी धान अधिप्राप्ति की शुरूआत हुई। पैक्स अध्यक्ष धर्मेद्र कुमार सिंह ने संझौली के किसान मनोज चौधरी से धान खरीद इसकी शुरूआत की। करीब आधे दर्जन किसानों के धान खरीदे गये।
पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि 1360 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। 300 रुपये बोनस की राशि आने पर उसे भी किसानों को दिया जाएगा। फिलहाल बोनस के लिए आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। धान अधिप्राप्ति की शुरूआत के साथ कई किसानों ने धान बेचने हेतु लाइन भी लगाया। सदस्य देवेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार साह, केश्वर चौधरी, रामप्यास चौधरी समेत किसानों के साथ अध्यक्ष ने विचार विमर्श भी किया। बैठक में सदस्यों को धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को जागरूक करने तथा उन्हें अद्यतन रसीद कटवाने के प्रति भी बल देने को कहा गया। धान क्रय केंद्र उदयपुर रोड गोरख सिंह के हाते में खोला गया।