युवक का शव मुरली पहाड़ी से बरामद
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : रोहतास थाना के मुरली चूना खदान से एक युवक का शव शुक्रवार को ग्रामीणो
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : रोहतास थाना के मुरली चूना खदान से एक युवक का शव शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान चुटिया थाना के तियरा खूर्द गांव निवासी रामलगन यादव का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रुप में की गई है। वह सासाराम में रहकर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करता था।
तीन दिन पूर्व बहन के यहां रोहतास थाना के बकनौरा गांव आया था। बुधवार की शाम 4 बजे घर से घुमने के लिए निकला। नहीं लौटने पर घर वाले खोजबीन कर रहे थे। खोजबीन के क्रम में गांव के किनारे मुरली पहाड़ी स्थित चुना पत्थर खदान के किनारे कपड़ा व जूता रखा हुआ पाया गया। पानी में युवक का शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने अपने फर्द बयान में कहा गया है कि विगत वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो जाने के कारण वह परेशान रहता था। मृतक का शव अंत्य परीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।