Move to Jagran APP

कारवां गुजरने के बाद गुबार का गुमान

जागरण संवाददाता, सासाराम : कारवां गुजर गया गुबार देखते रहे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स

By Edited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 10:07 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 10:07 AM (IST)
कारवां गुजरने के बाद गुबार का गुमान

जागरण संवाददाता, सासाराम : कारवां गुजर गया गुबार देखते रहे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा के कारवां गुजरने के बाद अब आकलन का दौर है। शुक्रवार को जदयू व भाजपा दोनों ने प्रेसवार्ता कर संपर्क यात्रा पर अपना नजरिया रखा। जिला प्रभारी मंत्री विनोद यादव ने संपर्क यात्रा को सफल करार दिया वही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा ने संपर्क यात्रा को शर्म यात्रा बताया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संपर्क यात्रा की सफलता के लिए बधाई दी। कहा कि नीतीश कुमार अपनी यात्रा के उद्देश्य में सफल रहे। उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में फर्क को बेनकाब किया। केंद्र सरकार के किसान विरोधी चेहरे को दिखाया।

loksabha election banner

इनसेट लगाएं

भाजपा ने बताया शर्म यात्रा

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिन-जिन जिलों से नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा गुजर रही है, उसके अगले दिन उस जिले में पार्टी के प्रदेश नेताओं द्वारा अपनी बात रखी जा रही है, उसी क्रम में वे यहां पहुंचे हैं। कहा भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद राज्य में जंगलराज का दौर फिर से आता दिख रहा है। नीतीश कुमार राज्य की जनता से धोखाधड़ी के बाद अब संपर्क यात्रा पर निकले हैं। पार्टी इसे संपर्क नहीं शर्म यात्रा मानती है। नीतीश केंद्र के छह माह का हिसाब मांग रहे हैं, पहले गठबंधन टूटने के बाद 18 माह का लेखा-जोखा दे। कहा कि पीएम बनने के ख्वाब में गठबंधन तोड़ा, जनता ने नकारा तो अब कार्यकर्ता याद आ रहे है। जनता विधानसभा चुनाव में भी इन्हें नकारेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.