केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए सूची प्रकाशित
जागरण संवाददाता, सासाराम : केंद्रीय विद्यालय सासाराम में नामांकन के लिए छात्रों की सूची शुक्रवार को
जागरण संवाददाता, सासाराम : केंद्रीय विद्यालय सासाराम में नामांकन के लिए छात्रों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गयी। सूची में वर्ग एक से पांच तक के नामांकन के लिए दो सौ से अधिक बच्चों का नाम शामिल है। नामांकन की प्रक्रिया दो दिसंबर से शुरू होगी। सत्र 2014-15 के लिए पढ़ाई भी इसी माह शुरू हो जायेगी।
प्राचार्य डा. दीनबंधु पाठक ने बताया कि सभी वर्गो में 40-40 बच्चों का नामांकन किया जाना है। जिसमें 10 सीट रिजर्व हैं। रिजर्व कोटे (एससी) में आवेदन ना होने के कारण कुछ वर्ग में 40 से कम छात्रों की सूची प्रकाशित की गयी है। दो सौ के अतिरिक्त 23 नाम एचआरडी मंत्रालय के कोटे से आये है, जिन्हें सूची में शामिल किया गया है। बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के अध्यक्ष डीएम के अनुमोदन के बाद सूची प्रकाशित की गयी है। वर्ग एक में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत 25 फीसद (दस बच्चों) का नामांकन किया जाएगा। इसके लिए कमजोर वर्ग के बच्चों का नाम भी सूची में शामिल है। इन बच्चों से फी नहीं ली जायेगी, साथ ही पुस्तक भी मुफ्त में उपलब्ध कराया जायेगा। नामांकन कार्य दो दिसंबर से छह दिसंबर तक चलेगा।